Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत रविवार (10 अप्रैल को) प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा प्रातः 11:15 बजे श्रीबालाजी सेवा धाम, नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने करणी माता मंदिर में दर्शन किए
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शनिवार को बीकानेर के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, अमन एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह बारहठ, सचिव श्री मोहन दान चारण, ट्रस्टी श्री छैलू दान तथा पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश दान चारण ने मुख्यमंत्री को करणी माता की तस्वीर और साहित्य भेंट किया। श्री गहलोत ने मंदिर आए दर्शनार्थियों से बातचीत की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोेर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, अंबेडकर पीठ के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल, भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

सेवादल ने की रेलवे बाईपास बनाने की मांग, बीछवाल जल शोधन प्लांट के लिए जताया आभार
Thar पोस्ट। कोरोना काल के बाद प्रथम बार बीकानेर पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का सेवादल ने स्वागत किया। सेवा दल के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने गांधी टोपी और तिरंगी माला पहनाकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं की परवाह न करते हुए कोरोना काल में प्रदेश वासियों के लिए श्रेष्ठ प्रबंधन दिया जो कि पूरे भारत में मिसाल है। कल्ला ने कहा कि अशोक जी गहलोत एवं तीन बार कोरोना पॉजिटिव आए लेकिन उन्होंने इस दौरान जनसंवाद नहीं थोड़ा और ऑनलाइन पूरे प्रदेश से जुड़े रहे। कल्ला ने कहा कि कोरोना काल में राजस्थान की सरकार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई और अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए चाय नाश्ता भोजन सहित समस्त प्रबंध निशुल्क किए गए जिसकी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की। कल्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से राजस्थान प्रदेश सेवा दल माननीय मुख्यमंत्री महोदय का बेहतर कोरोना प्रबंधन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है। सेवादल ने एक धन्यवाद पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जिसमें प्रदेश में निशुल्क दवाइयां निशुल्क जांच शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया गया और मुख्यमंत्री जी के इस कार्यकाल को प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम काल बताया गया साथी बीकानेर वासियों को बीछवाल में विशाल जल शोधन प्लांट की सौगात देने के लिए भी मुख्यमंत्री महोदय का आभार प्रकट किया गया। सेवा दल ने अपने धन्यवाद पत्र में राज्य के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा देने के लिए भी आभार प्रकट किया।
साथ ही सेवा दल ने इस पत्र में मुख्यमंत्री महोदय से बीकानेर में रेलवे बाईपास की मांग की ताकि शहर को दो भागों में बांटने वाली इस समस्या का समाधान किया जा सके। पत्र में मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया कि बीकानेर की कोर्ट गेट पर स्थित रेलवे लाइन शहर को दो भागों में बांटती है एक तरफ शहर का बड़ा हिस्सा है जिसमें सबसे बड़ी आबादी निवास करती है और दूसरी तरफ तमाम सरकारी कार्यालय है और प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा राजकीय चिकित्सालय भी दूसरी तरफ स्थित है ऐसे में शहर के लोगों को कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को निवेदन किया गया है कि वह बीकानेर की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर रेलवे बाईपास स्थापित करें। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला सचिव शिव शंकर हर्ष शहर कांग्रेस सेवा दल के अनिल व्यास,वीरेन्द्र किराडू,अरविंद व्यास,प्रफुल हटिला ,गौरव मूंधड़ा,मोहित बिस्सा, अर्पित राठी,योगेश जोशी,लालचंद पुरोहित मोहम्मद हसन ,रईस अली , बाबूलाल मेघवाल आनंद शंकर परिहार योगेश जोशी प्रफुल्ल हटीला गौरव अर्पित राठी लालचंद पुरोहित, अरविंद व्यास और सैकड़ों सेवादल के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Thar पोस्ट। श्री राज रतन बिहारी जी मन्दिर मे राम नवमी पर श्री ठाकुर जी को पन्चामृत स्नान कराया जाएगा। समय सुबह10बजे का रखा गया है ।

प्रक्रिया का हो सरलीकरण

Thar पोस्ट। विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने EWS प्रमाण पत्र के रिन्यूव की प्रक्रिया वो ही है जो एक अभ्यर्थी फ्रेस बनाता है,अतः निवेदन है कि EWS में रिन्यूव की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुवे जिसका पूर्व में यह प्रमाण पत्र बन चुका है उनसे सारी प्रक्रिया की बजाय सिर्फ एक आय सर्टिफिकेट लेकर अभ्यर्थी का EWS प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जारी करावे,ताकि आगामी महीनों में राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई विभिन पदों की भर्तियों में इस वर्ग को लाभ मिल सके ।

Thar पोस्ट । आल इंडियन ट्रांस हिमालय न महिला अभियान की टीम सुश्री बचेंद्री पाल के नेतृत्व में गंगटोक पहुंची । आर के शर्मा ने बताया कि यहां पहुंचने पर इंडिया की प्रसिद्ध ब्लैक कैट इंस्टीट्यूट में भव्य स्वागत किया गया बाद में टीम सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद से मिली। महामहिम ने स्क्रोल भेंट करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि इस उम्र में इतना कठिन अभियान करते हुए आप देश को फिट रहने का संदेश दे रही हैं । परिवार की जिम्मेदारी को निभाने के बाद यह काम आसान नहीं है । उससे पूर्व उन्होंने सभी से परिचय किया। इस अवसर पर ब्लैक कैट इंस्टीट्यूट के डिप्टी मेजर जनरल और कर्नल भी उपस्थित थे ।
टीम गंगटोक पहुंचने से पूर्व नाथूला व चोला लड़ाई के दौरान शहीद स्मारक पर पहुंची और स्मारक पर टीम की तरफ से पुष्पचक्र चढ़ाया । यहां सभी आर्मी के जवानों के साथ मुलाकात की। टीम द्वारा नाथूला दर्रे पर चीन की सीमा पर खड़े फौजियों का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ सुषमा मगन बिस्सा ने पूरी टीम के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् , इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगवाकर वातावरण में जोश भर दिया । इस स्थान पर भारत,चीन, भूटान और तिब्बत चार देशों की सीमा लगती है सामने से चीन के फोटोग्राफर भी टीम के फोटो लेने से पीछे नहीं रहे।

    9 वर्षीय बालक अली अकबर ने रोजा रखा 

Thar पोस्ट बीकानेर। भीषण गर्मी में भी बच्चो में माहे रमजान में रोजा रखने के प्रति जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है । शनिवार को तेलीवाड़ा रोड मोहल्ला चुनगरान के 9 वर्षीय अली अकबर ने रोजा रखा  । अली के पिता नजमुद्दीन ने बताया कि अली अकबर कई दिनों से रोजा रखने की इच्छा  व्यक्त कर रहा था । शनिवार को सेहरी के समय अली जाग गया । अली ने सेहरी में थोड़ा खाना खाकर रोजे की नियत की  । अली पूरे दिन इबादत में मशगूल रहा । शाम को रोजा इफ्तार के समय परिवार जनों ने अली का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और तोहफे दिए । अली अकबर केंद्रीय विद्यालय न. 2 में क्लास 5 का छात्र है ।