Thar पोस्ट, न्यूज। कुख्यात अपराधियों पर राजस्थान सरकार शिकंजा कस रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रुपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रुपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रुपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर सीएम के निर्देश पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रुपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रुपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रुपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।