ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231123 090506 22 बीकानेर में विदेश यात्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। यदि आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे है तो रहें सावधान। बीकानेर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये का ठगी का आरोप लगाया गया है। इस मसले को लेकर बीकानेर जस्सूसर गेट क्षेत्र में निवास करने वाले गोपाल पुत्र कमल किशोर राठी ने रवि कोचर और उनके बेटे रंजन कोचर और रजत कोचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

राठी ने बताया कि ट्रेवल एजेंट ने उन्हें सिंगापुर जाने के एक टूर का लगभग 3 लाख 81 हजार रुपए का पैकेज प्रस्तावित किया। उन्होंने एडवांस में होटल की बुकिंग के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपए पत्नी के खाते से ट्रांसफर कर दिए। 

14 अगस्त को, उन्होंने एक लाख रुपए फिर से भेज दिए। आरोपियों को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 3 लाख 20 हजार रुपए भेज दिए गए। राठी ने बताया कि इसके बाद, होटल की बुकिंग, एयर टिकट के मैसेज भेजे गए, लेकिन जैसे-जैसे यात्रा की तारीख नजदीक आई, तो उसे टालमटोल करने लगे।


Share This News