Thar पोस्ट, न्यूज। अपराध की दुनिया मे युवतियां अग्रसर है। किसी की परवाह किये बगैर वारदातों को अंजाम दे रही है। दुल्हन बनकर लूटने का एक नया धंधा बन चुका है। राजधानी जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। असम की रहने वाली विनीता उर्फ संगीता नाम की ये लुटेरी दुल्हन कुंवारे लड़कों को अपनी शादी के जाल में फंसाकर फर्जी शादी करती थी। फिर कुछ दिन घर में रहकर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाती थी।मुहाना थाना इलाके के अभयपुरा गांव में रहने वाले रामदयाल नाम के एक युवक को इस महिला ने अपने जाल में फंसाकर कथित पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी शादी की। शादी के महज दो दिन बाद पांच लाख नकद रुपये और लाखों रुपए के जेवरात समेटकर फरार हो गई। सुरेश नाम के कथित पिता ने पीड़ित रामदयाल से 14 लाख रुपये शादी करवाने के नाम पर लिए थे। रामचंद्र शंभू दयाल समेत अन्य लोगों ने मीडिएटर की भूमिका निभाई और सुरेश नाम के युवक को पिता बताकर असम की महिला से शादी करवा दी। घटना के बाद पीड़ित रामदयाल ने मुहाना थाने में मामला दर्ज कराया। 14 नवंबर 2021 को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने एक साल बाद आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि विनीता नाम की इस महिला ने पहले से शादी की हुई है। शादीशुदा होने के बावजूद फर्जी शादी कर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती है। पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना महिला ने कबूल किया है। मामले में अन्य सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। मुहाना थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। राजस्थान में ऐसे अनेक मामले भी सामने आ रहे है जिसमे शादीशुदा महिलाएं समझौते / तलाक के नाम पर ससुराल वालों से 20 से 25 लाख तक वसूल रही है। जोधपुर हाइकोर्ट में ऐसे सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।