ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250527 111143 20 बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। पखवाडा शिविर के आयोजन की सराहना की। शहरी क्षेत्र में भी लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाडा शिविर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिरोमणि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की स्मृति में दिनांक 24 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा शिविर आयोजित किए जा रहे है जो कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पहुचानें के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है जिसकी बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सराहना करता हैं यथासंभव सहयोग का भी मन रखता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित एक मजबूत राष्ट्रवाद के समर्थक थे। हमारा आपसे निवेदन है कि इन शिविर का आयोजन न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएं जिससे माननीय दीनदयाल जी की विचारधारा जन-जन तक पहुचें एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को होने वाली समस्याओं का निस्तारण हो तो एक अच्छा संदेश जाएगा। हमारा आपसे पुनः निवेदन है कि पखवाडा शिविर का आयोजन नगर पालिका क्षेत्र व नगर विकास न्यास क्षेत्र के अर्न्तगत भी आयोजित करवाऐं जाए जिससे आम शहरी नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल आपका आभारी रहेगा।


Share This News