Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सोने के आभूषण खरीदने से अधिक उन्हें पहिनना भारी पड़ रहा है। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक वृद्धा के गले से चैन चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। गांधी चौक में मोहनलाल भंसाली की 100 वर्षीय माता शाम साढ़े चार बजे के करीब अपने घर के आगे बैठी थी कि अचानक बाइक पर सवार होकर आएं दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन तोड़ी ओर फरार हो गये। चैन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो युवक तेज गति से एक बाइक पर रफुचक्कर होते नजर आ रहे है। पीडि़ता के पुत्र मोहनलाल ने गंगाशहर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है।