Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला की बाइक सवार चेन तोड़कर फरार हो गए । इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार गौड सभा भवन के पीछे रानी बाजार क्षेत्र निवासी विकास शर्मा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी माता शनिवार को मन्दिर जा रही थी उस समय पीछे से एक बाईक सवार दो लडको ने उसकी गले मे पहनी हुई सोने की चैन को तोड़ ली व उसकी माता को धक्का देकर गिरा कर फरार हो गए।