Thar पोस्ट, न्यूज। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 को बीकानेर आंएगे। गृह मंत्रालय द्वारा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 11:50 पर बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां से वो सड़क मार्ग द्वारा 12:10 पर रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाईज में बैठक लेगें। इस दौरान शाह बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और लोकसभा के लिए चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। जिसके बाद सवा एक बजे पार्क पैराडाईज से रवाना होकर डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां से वो उदयपुर जाएंगे। शाह एक दिन में तीन जिलों को साधने के लिए आ रहें है। दिल्ली से बीकानेर होते हुए उदयपुर, जयपुर के बाद वो वापस शाम को दिल्ली पहुंचेगे।