Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शहर भाजपा के मंत्री एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में सोनी ने बताया है कि मैंने सुनारों की बिचली गुवाड़ निवासी परशुराम सोनी और उनकी पत्नी कोमल सोनी को गहने बनाने के लिए 55 ग्राम सोना दिया था। इन्होंने धोखे से सोना हड़प लिया। गहने बनाये नहीं, सोना नहीं लौटा रहे और उसके बदले पैसे भी नहीं दे रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सहायक उप निरीक्षकपूरणाम को जांच सौंपी है।