Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के फड़बाजार में पति ने धोखे में रखकर पत्नी के तलाकनामे के कागज बनवाकर मारपीट करने का मामला सदर पुलिस थाने में पति अयूब अली के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाया है।
इस बारे में याचक ने बताया कि, पति ने धोखे में रखकर तलाकनामा खुलानाम के कागज बनवा लिए और महिला के लोन के 1 लाख 20 हजार व 20 हजार रूपए अन्य भी ले लिए। जब वह पैसे देने के लिए मना करती तो गाली गलौच के साथ मारपीट करने लगता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।