Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार यशपाल गहलोत व बीजेपी प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने मंगलवार को अनेक क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। दोनों उम्मीदवारों का अनेक क्षेत्रों में स्वागत हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने रामपुरा बस्ती के गली नंबर 20 से जनसंपर्क शुरु किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों से हाथ जोडक़र कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया। गहलोत ने सुभाषपुरा, नगर निगम भण्डार के पीछे विनोबा बस्ती, चौखुंटी स्थित स्वामियों के मौहल्ले सहित रानीबाजार गली नंबर एक, केसरदेसर कुंआ, चौतीना कुआ, कायमनगर वार्ड नंबर तीस, छींपो का मोहल्ला, चौपड़ा कटला के पीछे रानीबाजार, बागीनाड़ा हनुमान मंदिर सहित भुट्टों का बास, पानी स्टेण्ड और रामपुरा की गली नंबर दो में जनसंपर्क के साथ आमसभा कर क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ‘क्षेत्र का विकास कौन करेगा…..कौन करेगा… , क्षेत्र का विकास यशपाल करेगा’ ‘यशपाल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ सरीखे नारों के बीच यशपाल गहलोत को जब गुड़ से तोला गया तब उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मुझे गुड़ से, फलों आदि से तोल रही है। लेकिन मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप मुझे वोटों से तोल कर विजयी बनाओ, मैं वादा करता हूं, क्षेत्र को विकास कार्य से तोलकर इसका पलड़ा इतना भारी कर दूंगा कि जो काम पिछले पन्द्रह सालों में नहीं हो पाया वह आपको मात्र पांच साल में होते दिखाई देंगे। यशपाल गहलोत ने कहा कि मेरा विजन विदेश या देश के महानगर नहीं अपना शहर बीकानेर और अपना विधानसभा क्षेत्र है, जहां में चहुंमुखी विकास होते देखना चाहता हूं। यही कारण है कि मैं निरन्तर कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मांग करता आया हूं। मुझे और मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरना है। अत: आप सभी क्षेत्रवासी मेरी ताकत बनें, सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। बीजेपी उम्मीदवार सिद्धि कुमारी ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आज सिद्धिकुमारी ने जस्सोलाई मेघवालों का मोहल्ला, रानीसर बास, पुरानी गिन्नाणी, चौधरी कॉलोनी, पवनपुरी,पवनपुरी मैन बाजार, स्वर्णकार खरनाड़ा भवन में जनसंपर्क किया। इस दौरान स्वर्णकार समाज की ओर से सिद्धिकुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान सिद्धिकुमारी ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने जो योजनाएं शुरू की,उन पर कांग्रेस की सरकार ने ताले लगा दिए। आज प्रदेश में अस्पताल है,पर डॉक्टर नहीं। स्कूल है पर टीचर नहीं। पद ख़ाली है पर नौकरी नहीं। बिजली है पर करंट नहीं। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने फ्य़ूल सर चार्ज के नाम पर साढ़े 56 करोड़ की वसूली की। इस अवसर पर सन्नी मेघवाल, पार्षद अनूप गहलोत, देवेन्द्र सिंह भाटी, मोहन सिंह राठौड़, पार्षद भंवरलाल,राजाराम सींगड़,मदन सियाग,राजकुमार भाटिया,मुकेश शर्मा,गिरधारी सिंह,हुकमचंद कांटा,पुखराज सोनी आदि शामिल रहे।