Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में 199 सीटों पर ही चुनाव होगा। पूर्व मंत्री, विधायक और करणपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुरमीतसिंह कुन्नर का बुधवार तड़के निधन हो गया। ब्रेन अटैक के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। 75 वर्षीय कुन्नर के निधन से अब करणपुर में 25 नवंबर को वोटिंग नहीं होगी। ऐसे में राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 में से 199 सीटों पर ही अभी चुनाव होगा। कुन्नर की बीकानेर में होटल व अन्य करोड़ों की संपत्तियां है।
यह लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव है जब वोटिंग से पहले प्रत्याशी की मौत होने से एक सीट पर चुनाव स्थगित करना पड़ा है। मंगलवार को कुन्नर के मौत की खबर फैल गई थी। बाद में परिजनों ने इसका खंडन किया था।