





Thar पोस्ट न्यूज, नई दिल्ली। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल हो गया है। सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया, “पीएम मोदी की मौजूदगी में संसदीय बोर्ड की मीटिंग में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया है।”





सीपी राधाकृष्णन जनसंघ के पुराने नेता
सीपी राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और बीजेपी, RSS और जनसंघ के पुराने नेता रहे हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह झारखंड के राज्यपाल थे और उनके पास तेलंगाना के भी राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार था। इसके अलावा वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रहे हैं।