ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20221231 102252 ऊंट उत्सव एक रोचक कथा-भाग 3 आखिर मम्मी कैसे बन गई थी मिस मरवण ? Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जितेंद्र व्यास। बीकानेर में न केवल भुजिया पापड़ प्रसिद्ध है बल्कि अनेक बातें है जो इसे अन्य शहरों से जुदा करती है। इसीलिए यह कहा गया है कि -ऊंट, मिठाई, स्त्री, सोनो गहनों, शाह। पांच चीज़ प्रिथ्वी सिरे वाह बीकाणा वाह। यहाँ सोने का काम..और भामाशाओं का नाम भी जग जाहिर है।आज बात सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित ऊंट उत्सव के दौरान होने वाली मिस मरवण खिताब की। यह प्रतियोगिता भी विशेष लोकप्रिय रही है। उत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं विवादों में रही। फर्जीवाड़ा भी हुआ। 2006 में मिस मरवण प्रतियोगिता में एक ऐसी महिला को खिताब दिलवाया गया जो शादीशुदा थी। यह बात मुझे एक सूत्र द्वारा पता चल गयी। मैंने इस न्यूज़ को तब अलग ढंग से प्रकाशित किया था। इसका शीर्षक था-मम्मी बनी मिस मरवण। अगले दिन यानी उत्सव के दूसरे दिन बवाल मच गया। यहाँ तक कि तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रया गुहा के निर्देश पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक एच एम् आर्य को निर्णय बदलना पड़ा। उस महिला ने भी मुझे फ़ोन पर खरी खरी सुनाई थी। तब मैं लाडेरा के स्वर्णिम धोरों में फेस्टिवल की कवरेज पर था। इसके बाद भी प्रतियोगिताओं में विवाद नहीं थमे। कई बार ऐसा भी हुआ जब निर्णायकों ने अपना निर्णय कागज़ पर लिखकर दिया और स्टेज से किसी ओर का नाम पुकार कर पुरस्कार दिए गए। इसका भी मैं गवाह बना। शेष…अगले अंक में …आपको बताऊंगा क्यों रौबीला मुंडन करवाने की धमकी देकर कलेक्टर कार्यालय के आगे जा पहुंचा।


Share This News