ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220929 WA0142 अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव: धोरों के बीच होगा अग्नि नृत्य Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

नापासर-रायसर रोही में वन विभाग की जमीन पर होंगे आयोजन
इको टूरिज्म और रूरल टूरिज्म से जुड़ेगा ऊंट उत्सव
Thar post, न्यूज बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव को रूरल और इको टूरिज्म से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी उत्सव के दौरान एक दिन के आयोजन रेत के समंदर के बीच किया जाएगा।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को नापासर और रायसर की रोही में वन विभाग की जमीन का अवलोकन कर वन और पर्यटन विभाग को इस संबंध में तैयारी करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वन विभाग को सफारी,क्वॉड बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग की तैयारी के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग के उप निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान इस स्थान पर आयोजन होंगे। विशेष तौर पर धोरों के बीच अग्नि नृत्य का होगा। साथ ही यहां सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
इससे पूर्व आयोजित इको टूरिज्म कमेटी की बैठक में इको टूरिज्म मैनेजमेंट प्लान का अनुमोदन किया गया। साथ ही इको टूरिज्म कार्य योजना के क्रियान्वयन के संबंध में टूरिज्म विशेषज्ञों, होटल व्यवसायियों से ईकोटूरिज्म कार्य योजना के क्रियान्वयन, जन सहभागिता आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, वन विभाग के सुनील गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News