ताजा खबरे
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल
IMG 20220204 WA0162 भामाशाहों के समक्ष आ रही विभागीय समस्याओं के निवारण हेतु बने जिला स्तरीय कमेटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर।ब्रह्म गायित्री आश्रम अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का स्वागत करते हुए बीकानेर के प्रवासी भामाशाहों के समक्ष विभागीय उदासीनताओं से हो रही परेशानियों की जानकारी देते हुए बीकानेर संभाग के हित में भामाशाहों द्वारा किये जाने वाले कार्यों हेतु विभागीय स्वीकृतियां जल्द जारी करवाने व आ रही अडचनों के जल्द निपटान हेतु जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी बनाने का सुझाव देते हुए बताया कि बीकानेर में जन्मे भामाशाह द्वारा अपनी जन्मभूमि में शिक्षा जगत में क्रान्ति लाने हेतु नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 25 से 30 करोड़ रूपये लागत का स्कूल बनाने का निर्णय किया गया है जिसमें भामाशाह परिवार द्वारा उपविभाजन हेतु फ़ाइल दिनांक 21 सितंबर 2021 को लगाई गई है | वर्तमान में यह भूखंड औद्योगिक (होटल) प्रयोजन का है जिसमें प्रार्थी द्वारा भूखंड को संस्थानिक प्रयोजन हेतु परिवर्तन चाहा गया है | लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अनावश्यक देरी के कारण भामाशाह द्वारा दिए जाने वाले सेवा कार्य से बीकानेर संभाग वंचित हो रहा हैं लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है | साथ ही बीकानेर संभाग को 450 बैड की मेडिसिन विंग की सौगात देने वाले श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी नापासर में सरकारी मापदंडों के अनुसार नापासर में बालिका शिक्षा को बढावा देने हेतु नापासर कस्बे में पशु चिकित्सालय स्टेशन रोड़ चुंगी चौकी नापासर के खाली भूभाग में महाविद्यालय निर्माण करवाना चाहते हैं इस भूभाग का सम्पूर्ण माप व नक्शा ग्राम पंचायत नापासर द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत भी कर दिया गया और जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा फ़ाइल स्वीकृति हेतु जयपुर भी भिजवाई जा चुकी है इस फ़ाइल को भी जल्द से जल्द जयपुर से मंगवाया जाए ताकि बीकानेर शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति कर सके | साथ ही अध्यक्ष पचीसिया ने जिला कलक्टर से बीकानेर को महानगरों से सीधा जोड़ने के लिए हवाई सेवा विस्तार हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा करने का निवेदन भी किया गया | दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज एवं उद्यमी अरुण अग्रवाल द्वारा जिला कलक्टर को रुद्राक्ष माला एवं बुके देकर स्वागत किया गया |


Share This News