Thar post बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड ऐसोसिएशन के सचिव विजय रांका ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इलेक्ट्रिक व्यापार से जुड़े व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। रांका ने बताया क़ि गर्मी में इलेक्ट्रिक सामान की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने सामान मंगवाया है। वर्तमान में लॉक डाउन है। जिसे और बढ़ाया जा रहा है। सीजन निकलने के बाद माल कौन खरीदेगा। व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा। इसे देखते हुए राहत प्रदान की जाए।