Thar पोस्ट न्यूज। बदलते समय का सर्वाधिक असर सामाजिक जीवन पर हो रहा है। बीकानेर में एक दुल्हन शादी के महज एक साल के भीतर ही अपने ससुराल से नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर छह जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस बारे में पुलिस के अनुसार, फड बाजार गेरसरियों का मोहल्ला निवासी नवरतन पुत्र स्वर्गीय भंवरलाल धोबी की रिपोर्ट पर सुजानगढ निवासी कैलाश धोबी, सलीम, पिफरोज बानो, अमरावती निवासी लक्ष्मी देवी, सुनीता थोराट, लाडनूं निवासी मौले खां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।