





Thar पोस्ट। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं में छात्रों को सभी विषयों के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उपस्थित होना होगा। राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। गत वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से आयोजित हुई थीं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।





ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- पहले आप आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर, “आरबीएसई डेट शीट 2026” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- “आरबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2026” या “आरबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट 2026” चुनें।
- विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एक नये पृष्ठ पर दिखाई देगा।
- डेटशीट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।