
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कमलेश कंवर कुँ रविन्द्रसिंह भाटी मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 मई, 2024 वार रविवार को माखण भोग, पूगल रोड़, बीकानेर में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि स्व.कमलेश कंवर व कुँ रविन्द्रसिंह भाटी की 25 वीं पुण्यतिथि एवं बीकानेर के लोकप्रिय लोकसभा सदस्य स्व.महेन्द्रसिंह भाटी व स्व. नरेन्द्र पाण्डे की 21 वीं पुण्यतिथि पर दिनांक 19 मई को श्रद्धांजलि सभा सायं 4.00 बजे व विशाल रक्तदान शिविर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रखा गया है ।