
Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी पश्चिम के चुनाव कार्यलय का उदघाटन जवाहर नगर में आज हुआ। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सँयोजक श्रीसत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधायक श्रीजेठानन्द व्यास, जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम सयोजक जेपी व्यास, विधानसभा विस्तारक विजय सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। बीकानेर पश्चिम विधानसभा मिडिया प्रभारी किशोर आचार्य ने बताया बीकानेर लोकसभा चुनाव क़ो देखते हुए आज पार्टी ने चुनाव कार्यलय का उदघाटन किया गया।
जिला अध्यक्ष विजय आचार्य , विधायक जेठानंद जी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओ क़ो बूथ पर लगना होगा। चुनाव तक़ सतर्क रहना होगा और पार्टी क़ो मजबूत करना होगा। पार्षद सुधा आचार्य, प्रदीप उपाध्याय,पूर्व पार्षद राजा सेवग, गिरिराज जोशी, मोतीलाल जी हर्ष, आनंद जोशी, नीना अरोड़ा, कार्यलय प्प्रभारी दुर्गाशंकर व्यास, सभी मण्डल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।