

Tp न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी शहर बीकानेर द्वारा 25 दिसम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपायी जी के जन्म दिवस पर किसान सम्मेलन का आयोजन निम्न जगहो पर होना तय किया है जिसमें जिलाध्यक्ष अखिलेष प्रताप सिंह की ने बताया की पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम वृंदावन होटल में तथा पश्चिम विधान सभा के सुरदासाणी बगीची में सुबह 11:15 मिनट पर मोदी जी सभी किसानों को सम्बोधित करेगे। इस कार्यक्रम के लिए रानी बाजार मंडल के अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मंडल प्रभारी डाॅ सुषमा बिस्सा, गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा दोनो मंडलों के कार्यक्रम प्रभारी अरुण जैन व बीकानेर आईटी विभाग के सयोंजक सुशील आचार्य ने बताया कि एलईडी के माध्यम सें सभी किसानो को जागरुक नागरिकों को मोदी जी का सम्बोधन लाइव दिखाया जाएगा|
