Thar पोस्ट। केंद्र सरकार के कुल सात वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहर भाजपा के मंडलों और मोर्चों द्वारा “सेवा ही संगठन” अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस पर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन।केंद्र मे श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कुल सात वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के दो सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर को शहर भाजपा द्वारा रविवार को “सेवा ही संगठन” अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम नहीं करते हुए बड़े पैमाने पर विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य किये गए।भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सभी 8 मण्डल, मोर्चे एवं जन प्रतिनिधियों ने अनेको सेवा प्रकल्पों के माध्यम से रविवार को जनसेवा के कार्य किए ।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अनेक प्रकार के सेवा कार्य संपादित किए गए जिसमें सामाजिक जागरूकता, फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरण, पौधारोपण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान शिविर, पक्षियों के लिए परिंडे, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, इत्यादि कार्य सम्मिलित रहे ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ सेवा ही संगठन के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां विनम्रता एवं समर्पणपूर्वक आयोजित की गयी।
गंगाशहर मण्डल।रविवार प्रातः केन्द्रीय मंन्त्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने गंगाशहर मण्डल द्वारा तेरापंथ भवन(भीनासर) में आयोजित कार्यक्रम में 51 जरूरत मंदों को सूखे राशन की किट वितरित की। साथ ही गंगशाहर मे जरूरतमंद 25 रेल्वे कुलियों को 20 से 25 दिन के सूखे राशन के किट प्रदान किए गए ।तेरापंथी सभा के महेन्द्र बैद और विमल बैद ने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने सेवा ही संगठन पर अपने विचार रखे।शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन के तहत किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया और गंगाशहर मण्डल के द्वारा सेवा ही संगठन के तहत किये गए कार्यो की सराहना की ।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, महामंत्री शिखरचंद डागा, मघाराम नाई, प्रकाश बारूपाल, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर बच्छ एस फोटो आर्ट,चन्द्रशेखर शर्मा ,कैलाश सोनी,सुनीता हटीला , विमला जोशी,मंत्री शिव मारू, तुलसीराम जनागल,जीवराज गहलोत,मूलचंद दैया, मण्डल आईटी संयोजक कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत, मनोज जोशी, शिव उपाध्याय , सुन्दर लाल वाल्मिकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल आईटी संयोजक कमल गहलोत ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन सुराणा और गंगाशहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले की कच्ची बस्तियों में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए टैंकर के माध्यम से सेवाए प्रदान की साथ ही गौशालाओं मे पशुओं के सहायतार्थ चारा तथा पशु पक्षी के लिए परिण्डे लगा कर सेवा कार्य किया।
गोपेश्वर मण्डल
भाजपा गोपेश्वर मण्डल द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर लगभग सभी शक्ति केन्द्रों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत ने कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारियों को आर्युवैदिक काढ़ा वितरण किया और वार्ड संख्या 24 के मौहलो मे सेनेटाइजेशन करवाया। इस कार्यक्रम मे मंडल उपाध्यक्ष योगेश पुरोहित, पार्षद मुकेश पंवार, राजेंद्र, चिराग, चन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, करणी सिंह , अश्विनी रामावत आदि कार्यकर्ताओ ने पौधारौपण के साथ गौशाला में पशुओं के लिये गुड़ और चारा उपलब्ध करवाया गया। गोपेश्वर मण्डल ने पेयजल संकट से गुजर रही सुजानदेसर और श्रीरामसर बस्तियों में 5 टैंकर के माध्यम से घरों में पेयजल पहुचा कर आपूर्ति की।
मंडल मंत्री मुकेश सैन के नेतृत्व मे भीनासर की रोही मे बेसहारा पशु गाय, हिरण आदि के लिये भीषण गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था की गयी।मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनमे पानी की व्यवस्था की। मंडल महामंत्री अश्वनी रामावत, करण सिह, दीपक मारु आदि कार्यकर्ताओं ने गंगाशहर मुख्य बाजार मे फेस मास्क वितरित किये। जिला मंत्री इन्द्रा व्यास और अनुराधा आचार्य ने कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को चाय पिलाने व मास्क वितरण का कार्य किया।
रानी बाज़ार मण्डल
रानी बाज़ार मण्डल ने सेवा दिवस के अवसर पर वल्लभ गार्डन क्षेत्र में 200 से अधिक मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया साथ ही फेस मास्क और जरूरतमंद लोगों को 25 सूखे राशन किट की सामग्री वितरित की गई ।
सामुदायिक भवन पवनपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी श्री ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, प्रोमिला गौतम, मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पार्षद पुनीत शर्मा, संजय गुप्ता, पार्षद जामनलाल गजरा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, ज्योति विजयवर्गीय, गौरव शर्मा, विजय कुमार शर्मा, शशि नैयर, यश नैयर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
लालगढ़ मण्डल
मोदी सरकार के सफल सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा दिवस पर भाजपा लालगढ़ मण्डल की और से लालगढ़ रेल्वे फाटक पर नींबू पानी वितरण का कार्य किया गया ।
सेवा कार्यक्रम में जिलामंत्री कौशल शर्मा , लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, मंडल महामंत्री विश्वजीत सिंह , फारूक चौहान , धर्मपाल डूडी , विजयलक्ष्मी राजपुरोहित , मंजूलता रावत , अशोक रावत , प्रेम बिश्नोई , सुनील बिश्नोई , मुकेश मोदी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जूनागढ़ मण्डल
जूनागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस पर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया और कच्ची बस्तियों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवा कर पानी की किल्लत को दूर किया। इस अवसर पर जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री, शिव शंकर मेघवाल, रामकुमार व्यास इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
जस्सूसर मण्डल
जस्सूसर मण्डल ने मण्डल अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद स्थित सेवा बस्ती में कोरोना से बचाव के लिये फेस मास्क, एवम जरूरत मंदों को आटे के किट उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, निर्मला खत्री , पार्षद सुधा आचार्य, पार्षद माणक लाल, चतुर्भुज सारस्वत,राजकुमार पारीक, रघुनाथ शेखवात, चोरुलाल सुथार, जितेंद्र राजवी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
पुराना शहर मण्डल एवम नयाशहर मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य एवं दिनेश महात्मा के नेतृत्व में आमजन को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी साझा करते हुए आमजन को जागरूक किया गया और मास्क एवं सेनीटाईज़र वितरित किये।
अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सेवा दिवस पर सर्वोदय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पुजारियों, मस्जिद के सेवादारों एवं अन्य जरूरत मंदों के लिये राशन किट उपलब्ध करवाए गए। मोर्चा अध्यक्ष उस्मान खलीफा के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोर्चा प्रदेश मंत्री मो. रमजान अब्बासी, जिला मन्त्री असद रजा भाटी, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, मंडल महामंत्री फारूक चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा ही आयोजित रक्तदान शिविर में 11 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। साथ ही मोर्चे के कार्यकर्ताओ ने 5 टैंकर उपलब्ध करवा कर सर्वोदय बस्ती में पानी की किल्लत से जूझ रहे परिवारों को पेयजलापूर्ति करने में मदद की।
मोर्चा अध्यक्ष उस्मान खलीफा ने बताया कि पार्टी ने इस वैश्विक महामारी काल खंड मैं केंद्र सरकार के सफलतम सात वर्ष पूरे होने पर सेवा भाव के साथ आम आदमी तक पहुंचने का प्रयास किया है और इसी क्रम मे यह कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं ।
अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में फारुख पठान,कौशल शर्मा,सरफराज परिहार,मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, फारुख चौहान,महबूब नूरानी,मोहम्मद हुसैन डार,चौरू खान,इमरान समेजा,मोहम्मद तारिक,जावेद खान, एडी खान, अकरम खान तारिक खान, सोनू, मंजूर अली, आसिफ खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति मोर्चा
अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चे के कार्यवाहक अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया के नेतृत्व में वाल्मिकी बस्तियों में मास्क वितरण, सेनीटाईज़र वितरण एवम जरूरत मंदों को राशन किट उपलब्ध करवाए ।
भाजपा युवा मोर्चा
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शोभासर मे शिव गोरख गौशाला मे गायो के लिए हरा चारा व पानी के टेन्कर की व्यवस्था करवाई । इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे। युवा मोर्चा की ओर से कार्यक्रम मे मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला मंत्री पवन सुथार , आशीष दाधीच, सादुल सिह रावत ,सुशील तंवर , गौशाला संचालक सुनील व्यास आदि उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा
महिला मोर्चा द्वारा बड़ी संख्या में घर पर निर्मित फेस कवर, मास्क आदि का वितरण किया गया साथ मे कोरोना की लड़ाई में सेवा दे रहे फ्रंट लाइन पर तैनात पुलिस कर्मियों को चाय, ठंडा पानी एवम अन्य पेय पदार्थ की सेवा दी गई।
पूगल रोड़ पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने कर कमलों से अक्षय पात्र रसोई के सहयोग से कच्ची बस्ती के परिवारों को भोजन परोसा और सेवा दी। इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सारस्वत जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, गुमान सिंह राजपुरोहित , महावीर सिंह चारण, कौशल शर्मा, डॉ. सुषमा बिस्सा, सुधा आचार्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा दिवस कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि कोरोना काल मे जिस प्रकार बीकानेर के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपदा में आगे आ कर सेवाएँ दी है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जिस प्रकार अपने पूरे संसाधनो को झोंक कर स्थिति को नियंत्रण किया है एवं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आए तूफान से प्रभावितों को सुरक्षित निकाला है वो प्रशंसनीय है एवं सरकार की तत्परता का उदाहरण है। केंद्र सरकार द्वारा 2 माह का निशुल्क गेंहू देना, किसानों के खाते में सम्मान निधि राशि भेजना सरकार की गरीब कल्याण प्रतिबद्धता को प्रकट करता है।