ताजा खबरे
लेखकीय मन की परिपक्वता को दर्शाते हैं ‘अनहदनाद’ के गीत: डॉ. गुप्त  **कवि चौपालवार्षिकोत्सव में होली उत्सव नृत्य नाटिका व अन्य आयोजनजयनारायण व्यास कॉलोनी में लगाया शिविरबीकानेर में 21वां दीक्षांत समारोह सोमवार 24 फरवरी कोतीन छात्राओं की मौत का मामला, नोखा से बीकानेर तक ग्रामीणों का पैदल मार्चसात दिन में हटानी होंगी दुकानें, बीकानेर विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिसपूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी देश की अमूल्य धरोहर – स्वामी सुमेधानंदपदमश्री अली-गनी का अभिनंदनबीकानेर के बड़े हिस्से में बिजली बंद रहेगी, दिनभर बाधितविधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर में आयुष शिक्षा निदेशालय स्थापित करने की रखी मांग
IMG 20210306 WA0158 बीजेपी के प्रशिक्षण शिविरों का आगाज़ Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts न्यूज़। केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार शहर जिला भाजपा, बीकानेर के तत्वावधान मंे पुरानाशहर, नयाशहर मंडल प्रशिक्षण शिविरों का अगाज हुआ।
शहर भाजपा प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय उपाध्याय  ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानाशहर, नयाशहर मंडलों के प्रशिक्षण शिविर में केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार तय विषयों और गाइडलाइन के अनुसार ही लगातार दो दिवसीय शिविरों की अलग-अलग जगहों पर शुरुआत हुई। मंच का संचालन जिला कार्यकारणी सदस्य राजेश आचार्य ने अपने जोशीेले उदबोधन में सभी का मन मोह लिय।नयाशहर मंडल शिविर  में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मूमताज अली भाटी, शहर जिला प्रभारी विजय उपाध्याय, राजेश आचार्य ने कार्यक्रम की शुरूआत भारतमाता, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय के श्रीचित्रों पर पुष्पमाला व द्वीप प्रज्ज्वलन से की। के पहले सत्र में विजय उपाध्याय ने अपने सत्र के दौरान बताया कि हम किस विचारधारा को लेकर काम कर रहे है। शिविर के दूसरे सत्र मंे प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मूमताज अली भाटी ने भाजपा का इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी। सत्र की अध्यक्ष्ता कांति कोचर ने की। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने  वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी। सत्र की अध्यक्ष्ता ओम आचार्य किसानमोर्चा ने की। सत्र में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने पिछले 6 सालों के अंत्योंदयी प्रयत्न के बारे में जानकारी दी। सत्र की अध्यक्ष्ता विजय मेधववाल ने की। चैथे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने समाज के समक्ष चुनौतियों  के बारे में जानकारी दी। सत्र की अध्यक्ष्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान चावडिया ने की। अतिम सत्र में जिला आईटी संयोजक सुशील आचार्य ने आज के युग में सोशल मिडिया का उपयोग पर स्लाइड दिखाकर प्रस्तुति दी। सत्र की अध्यक्ष्ता राजकुमार जोशी ने की।

नयाशहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, मधुसुदन शर्मा ने शिविर मे आये हुए सभी पार्षदगण कार्यकर्ताओं को मंडल की तरफ से स्वागत व आभार प्रकट किया।दूसरी ओर पुरानाशहर  मंडल में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत भारतमाता, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय के श्रीचित्रों पर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिलाउपाघ्यक्ष गोकुल जोशी ने पुष्पमाला व द्वीप प्रज्ज्वलन से की। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने समाज के समक्ष चुनौतियों  के बारे में जानकारी दी। सत्र की अध्यक्ष्ता पूर्वपार्षद श्रीलाल जोशी ने की। दुसरे सत्र में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धाराः हमारी विचारधारा पर अपना उद्धबोधन दिया। सत्र की अध्यक्ष्ता गोकुल जोशी ने की। तीसरे सत्र मे जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत के विषय पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्ष्ता महेन्द्र सोलकी ने की। श्रीमति डाॅ. सुषमा बिस्सा व्यक्तिव विकास पर मार्गदर्शन दिया सुरेन्द्र भसीन वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी। अतिम सत्र की अध्यक्ष्ता वरिष्ठ भाजपा नेता ओमजी आचार्य ने की और सभी आये हुए कार्यकर्ताओं पार्षदगणों व पदाअधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।

पुरानाशहर मंडल अध्यक्ष कमल किशोर आचार्य ने शिविर मे आये हुए सभी पार्षदगण कार्यकर्ताओं को मंडल की तरफ से स्वागत व आभार प्रकट किया।


Share This News