ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260322 223343 scaled भाजपा प्रदेश महामंत्री गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनीष सोनी व पंकज अग्रवाल ने किया स्वागत 

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और आमजन से जुड़कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मीडिया संयोजक मनीष सोनी तथा भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News