Thar पोस्ट, न्यूज । चुनाव को लेकर पार्टियों ने अंदरखाने तक तैयारी कर ली है। राजस्थान विधानसभा चुनाव इसी वर्ष है। आज चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बुधवार शाम पांच बजे बैठक होगी। इस बैठक में आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अहम फैसले हो सकते है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बी एल संतोष सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली मैं आज शाम पांच बजे तय हुई है, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद रहेंगे। देश में सभी चुनावी राज्यों के विषय में चर्चा होगी, और कई बड़े फैसले भी लिये जा सकते है।