Thar पोस्ट, न्यूज। प्रतीक्षित बीजेपी सूची को लेकर फिर अपडेट आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट पर मुहर आज लगेगी। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम खत्म हुई। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बीजेपी राजस्थान में 124 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। शेष 76 विधानसभा सीटों पर सीईसी की बैठक के बाद घोषणा संभव है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। राजस्थान से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य नेता शामिल हुए।