Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा “मिशन निरोगी हिंदुस्तान राजस्थान यात्रा” के अभिनंदन समारोह का आयोजन रविवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और ओएनजीसी, भारत सरकार के डायरेक्टर डॉ. माधव सिंह और मिशन निरोगी हिंदुस्तान के प्रदेश प्रभारी तथा इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
साथ ही जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीश कच्छावा भी मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने शानदार आयोजन के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं का साधुवाद प्रकट करते हुए स्वस्थ और सुखी जीवन के विभिन्न पक्षों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अतिथि सर्वेश्वर शर्मा ने प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों को काबिले तारीफ बताते हुए कहा कि मोदी जी के मिशन निरोगी हिंदुस्तान का सपना हम सभी को मिलकर साकार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. माधव सिंह ने मिशन निरोगी हिंदुस्तान यात्रा की जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ द्वारा संपादित की गई संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यों के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक डॉ. शिवशंकर स्वामी ने अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने किया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक डॉ. पारूल यादव, नीतू आचार्य, इंजी. इमरान उस्ता, मनीषा गाड़ोदिया, विक्रम पुरोहित, राजेंद्र गुप्ता, डॉ. नरेंद्र स्वामी, उमाकांत गुप्त, डॉ. शैलेंद्र माथुर, चांद राठौड़, माया सोनी, रोहित भारती गोस्वामी, निशा पांडे, देवेंद्र सारस्वत, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, बं तंवर, मधुरिमा सिंह, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य,प्रोमिला गौतम, देवकिशन मारू, श्याम पंचारिया, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत,अभय पारीक, राजकुमार पारीक,रवि मारू, कुणाल लीखा, अर्जुन सिंह पड़िहार, रवि मारू,संगीता शेखावत,पूर्वा चांडक, प्रीति चांडक,सरस्वती विश्नोई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।