Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया सोमवार को कई जिलों में हुई। इसमें चार जिलों में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बारां से नरेश सिकरवार, भीलवाड़ा से प्रशांत मेवाड़ा, झालावाड़ से हर्षवर्धन शर्मा, सवाई माधोपुर से मानसिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि बीकानेर अध्यक्ष के नाम पर भी मोहर लग चुकी है। लेकिन अभी जगजाहिर नहीं हुआ है। शाम तक नाम आ जाएगा। अध्यक्ष पद की दौड़ में कई चेहरे है। इनमें सुमन छाजेड़,

पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, मोहन सुराणा, राजेन्द्र पंवार, अविनाश जोशी, अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, अशोक प्रजापत आदि ने नामांकन भरा है।