Thar पोस्ट, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर कार्यसमिति की बैठक आगामी रविवार, 11 जुलाई को आयोजित की गई है ।भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को जिला उद्योग संघ भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में प्रातः 10:30 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया और जिला प्रभारी ओम सारस्वत के साथ साथ राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष और अपेक्षित कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।चार सत्रों में आयोजित होने वाली इस जिला कार्यसमिति बैठक में अनेक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे तथा बैठक के दौरान विशेष रूप से एक सत्र सुंदर सिंह भंडारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के लिए रखा जाएगा।