Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने शहर एवं देहात भाजपा की नई कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दे दिया। इसके चलते देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने अपनी 21 सदस्यीय जिला टीम घोषित कर दी। भाटी ने 10 मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त कर इनकी सूची जारी कर दी। ऐसे में अब देहात में चुनावी अभियान के लिए संगठन की नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएगी। शहर अध्यक्ष बीजेपी विजय आचार्य द्वारा भी कार्यकारिणी की घोषणा करने की तैयारी की जा रही है।