Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल के साथ आ रहे रथ के स्वागत के लिए पूरे रूट पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए है जहा हजारों की संख्या में आमजन स्वागत को आतुर है आज बीकानेर में भाजपा नेताओ ने पीले चावल देकर निमंत्रण दिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क किया शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में गोकुल सर्किल नत्थूसर गेट पर ई रिक्शा के साथ प्रचार कर जनसंपर्क कर आमंत्रण दिया शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, अविनाश जोशी साथ रहे, बीकानेर में परिवर्तन यात्रा से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी सुश्री शिखा बैद व महिला मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ द्वारा परकोटे में गंगाशहर में पीले चावल बांटकर यात्रा हेतु आमंत्रण दिया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती इंद्रा जी व्यास व जिला पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही, 10 सितंबर को साले की होली पर आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा की आम सभा की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोश से लगे हुए है। जिसमें शहर ज़िला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी की अगुवाई में पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के साथ कार्यकर्ताओं ने रत्तानियों के चौक, बंगला नगर तक घर घर घूमकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पधारकर सभा को सफल बनाने का आग्रह किया व कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी बाँटी एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित रहे इसके लिए अलग अलग कार्यकर्ताओं को अलग अलग ज़िम्मेदारी बांटी गई। साथ में अनिल हर्ष, संतोष पुरोहित, दिनेश परीक, दाऊ जोशी, दुर्गा दास, नरेंद्र किराडू, सन्नु पुरोहित, सत्तू छँगानी, मनोज पुरोहित, श्याम सुंदर पुरोहित, मदन गोपाल, महेंद्र किराडू आदि उपस्थित रहे।

Thar पोस्ट। कल बीकानेर पहुँच रही परिवर्तन यात्रा की पूर्व विधानसभा की मुख्य स्वागत सभा जयपुर रोड स्थित वृंदावन कालोनी के प्रवेश द्वार के आगे भा ज पा. नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई मे होगी।जिला यात्रा प्रभारी ने बताया यात्रा जयपुर रोड से बीकानेर शहर जिला मे प्रवेश करेगीयात्रा की मुख्य स्वागत सभा की तेयारियो मे मुख्य सभा की मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था, जल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी बांटी।शेखावत ने यात्रा की तेयारी की जानकारी देते बताया की कल सयां 4:00 बजे यात्रा जयपुर रोड स्थित वृंदावन पहुँचेगी, यात्रा के अथिति माननीय अर्जुन राम जी मेघवाल, माननीय सी आर चौधरी माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत सहित आगंतुकों का स्वागत बीकानेर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।नसभा मे अथितियों का संबोधन होगा

जयपुर रोड, म्युज़ियम सर्किल, ऊमुल् सर्किल, कीर्ति स्थंभ, सार्दुल् सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, पंचशती सर्किल, भुट्टो का चौराहा, लाइन पुलिस चौराहा, गोगागेट सर्किल, कोचर सर्किल गंगाशहर क्षेत्र मे यात्रा के प्रचार प्रसार की रोनक देखने मे है.

वही यात्रा की तेयारियो हेतु भा ज पा. कार्यकर्ता विक्रम सिंह भाटी, विष्णु साध, जुगल सिंह बेलासर, सतेंद्र सिंह, सुनील मेघवाल, राहुल वाल्मीकि, ईजि. करण नायक, इमरान कायमखानी, रामधन डागा, राध्ये श्याम राठी, गौरव सिंह कालीपाहडी, दीपक सिंह बरडादास, निमेश् सुथार, राजेंद्र नायक, देवकिशन कुमावत, विक्रम सिंह बिदावत, विजेंद्र सिंह भाटी, विक्रम सिंह शेखावत जुटे रहे।

परिवर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत – डॉ सिद्धार्थ असवाल

Thar पोस्ट। राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार, कुशासन महिला और दलित अत्याचार किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा गोगामेड़ी से शुरू होकर दिनांक 10 सितंबर 2023 रविवार सायं 4: 00 बजे बीकानेर में प्रवेश कर रही है।

इस अवसर पर मनोचिकित्सक एवं जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा बीकानेर डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा गुसाईसर गांव में भाजपा परिवर्तन यात्रा का कान्हा रिसोर्ट गुसाईसर में स्वागत एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।