Thar पोस्ट, न्यूज , बीकानेर। पूगल रोड स्थित फल सब्जी मंडी इस रविवार 28 मई को खुली रहेगी। फल- सब्जी मंडी के अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने बताया की आगामी दिनों में निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को मध्यनजर रखते हुए फल सब्जी विक्रेताओं और उपभोक्ता को असुविधा नहीं हो इसलिए फल सब्जी मंडी रविवार 28 मई को खुली रखने का निर्णय लिया गया है। मिढ्ढा ने बताया कि निर्जला एकादशी को बीकानेर में आम और अन्य फलों की मांग रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंडी का कारोबार रविवार को नियमित रूप से जारी रहेगा।
राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका गुर्जर बैठक में हुई शामिल
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को गांधीनगर स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर प्रवास पर पधारी राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक श्रीमती अलका गुर्जर उपस्थित रहीं ।
बैठक में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, मंडल प्रभारी अविनाश जोशी, जिला महामंत्री नरेश नायक, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार इत्यादि मंचस्थ पदाधिकारियों के साथ मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ ।
मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है और मोदी जी द्वारा किए गए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक श्रीमती अलका गुर्जर, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, मंडल प्रभारी अविनाश जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री नरेश नायक, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, रामकुमार व्यास, हरी सिंह राजगुरू, शिवशंकर मेघवाल, विकास पंवार, कृष्णा कंवर शेखावत, श्याम मोदी, चेतन पंवार, देवरूप सिंह मोजास, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, रामपाल सेन, ओम पंवार, राजनारायण, विजय चारण, राजेश खत्री, जितेंद्र सिंह चौहान, हरिराम ज्याणी, विष्णु सोलंकी, मोहित शर्मा, नारायण मोदी, पृथ्वी सिंह भाटी, प्रेम सिंह मेड़तिया, श्याम चायल, राजेंद्र जीनगर महेश आचार्य, अर्जुन सिंह पड़िहार, जुगल किशोर स्वामी, विष्णु गहलोत, मूल सिंह मेड़तिया, सुनील कश्यप, राजेश रामावत, प्रवीण मेहरा, दिलीप मेहरा, महादेव मोदी, संदीप भोजक, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, संगीता शेखावत, सतीश कुमार पुरोहित, माया सोनी, शारदा नायक, जयशंकर रील, मोहन सिंह राठौड़, रामलाल, कपिल स्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।