Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प-पत्र’ नाम से घोषित चुनाव घोषणा पत्र को बीकानेर के भाजपा नेताओं ने राजस्थान की तकदीर संवारने वाला संकल्प बताया है। आज स्टेशन रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेन्टर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इससे राजस्थान में विकास के आयाम स्थापित होंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य, मनीष सोनी आदि ने इस संकल्प-पत्र के प्रारूप के बारे में बताया। अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, पूरे प्रदेश में एक-एक गांव तक जाकर लोगों से सुझाव लिये गए। उन्हीं सुझावों के आधार पर यह संकल्प-पत्र बना है। ऐसे में यह राजस्थान की जनता का मंशा-पत्र भी है। इन मंशाओं को पूरी करने की गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है।