ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20201023 WA0201 लूणकरणसर: बीजेपी विधायक मिले केबिनेट मंत्री से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। खरीफ फसल खराबे व क्रॉप कटिंग अनुसार सर्वे करवाकर किसानों को राहत प्रदान करने के संबंध में केबिनेट मंत्री  श्री हरीश चौधरी से मिले लूणकरनसर विधायक गोदारा ।लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री श्री हरीश चौधरी जी को खरीफ फसल खराबे को लेकर ज्ञापन दिया और उनको बताया की इस साल खरीफ सीजन में पहले टिड्डी प्रकोप व बाद में कम वर्षा के कारण क्षेत्र में अकाल की स्थिति है ।इस संबंध में विधायक गोदारा ने मंत्री जी से कहा कि हल्का पटवारी व कृषि पर्यवेक्षक द्वारा मोके पर जाकर क्रॉप कटिंग व वस्तु स्थिति अनुसार सर्वे करवाया जाए जिससे किसानों को फसल बीमा क्लेम तथा उचित मुआवजा मिल सके जिससे क्षेत्र के किसानों व पशुपालको को राहत मिल सके ।साथ ही में गांवो में आबादी भूमि के विस्तार के बारे में भी कहा क्योंकि गांव में बढ़ती आबादी मुताबिक पर्याप्त आवासीय भूमि की उपलब्धता नही होंने के कारण ग्रामीणों को आवास निर्माण में परेशानियो का सामना करना पड़ता है और कई बार तो बिना आवासीय पट्टे के सरकारी योजनाओं से भी उनको वंचित रहना पड़ता है ।इसलिये गांव में आबादी भूमि के समीप उपलब्ध राजोराज भूमि को आवश्यक कार्यवाही संपादित कर ग्राम पंचायतों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आवासीय पट्टे  जारी कर ग्रामीणजनों को राहत प्रदान की जावे ।


Share This News