
Thar पोस्ट। बीकानेर में बीजेपी के लोकप्रिय नेता विष्णु पुरी का का निधन हो गया है। वे पार्टी में अनेक पदों पर रहे। पुरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अपनी वाकपटुता, ईमानदारी व त्वरित टिप्पणी के चलते वे कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय रहे। बीकानेर में रेलवे क्रासिंग, चैन स्नैचिंग की वारदातों व अन्य समस्याओं के प्रति प्रशासन को अवगत कराया। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।