ताजा खबरे
IMG 20240319 WA0260 1 scaled भाजपा प्रत्याशी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कालू लूणकरणसर में देहात चुनाव प्रचार का आगाज़ किया। इस दौरान लूणकरणसर विधायक काबीना. मंत्री सुमित गोदारा, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमेन राम गोपाल सुथार, लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उपप्रधान कैलाश सारस्वत, भाजपा नेता जुगल सिंह गारबदेसर, गुमान सिंह राजपुरोहीत, किशनाराम गोदारा, रामेश्वर पारिक महावीर सिंह चारण, महावीर सारस्वत रोड़ा, अर्जुन कडवासरा, मोहन कस्वंा, ज्योती स्वरूपा कालू मण्डल अध्यक्ष रामकिषन पारिक, मण्डल महामंत्री बिशन नाथ सिद्ध, गणपत दास स्वामी, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल लेघा, पंचायत समिति सदस्य भियंा राम मेघवाल पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा, ने कालू, गारबदेसर, कागासर, छटासर, राजपुरा हुडान, मनाफसर, राजासर करणीसर, ढ़ाणी पाण्डुसर, अमरपुरा, खोडाला, शेखसर, गोपल्याण, कपूरीसर, मलकीसर बड़ा, पिंपेरा गावों में जनसम्पर्क किया।
कालू में आयोजित चुनावी सभा में केबीनेट मंत्री सुमित गोदारा ने केन्द्र सरकार के सुशासन एंव विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के विकास के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए केन्द्र के सहयोग से लूणकरणसर क्षेत्र में सोलर, पोटाश, रेल, सड़क, ड्रिप ईरिगेशन, किसान कल्याण व फसल बीमा क्षेत्र में स्वीकृत हुए कार्य बताए तथा आगामी डबल ईजंन की सरकार से लूणकरणसर के चैमुखी विकास का रोड़ मैप प्रस्तुत किया।


कालू में आयोजित चुनावी सभा में कालू के पूर्व सरपंच रामकुमार सारस्वत ने सैकंडों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। चुनाव प्रचार सभा कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योती स्वरूप सांस्कृता ने किया।


Share This News