
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने नाईयों की बस्ती, चाण्डासर, गजनेर, खारीचारणान, गंगापुरा, मोटवता, चानी, कोटड़ी, मढ़, गुड़ा, सांखला बस्ती, दियातरा आदि गांवों का जनसंपर्क किया। इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो योजनाएं चल रही थी। उसका संचालन सही नहीं होने के कारण उसका आमजन को लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जलमिशन योजना के कारण घर घर पानी पहुंचा। कोलायत विधानसभा के किसान सम्मान निधि का पैसा सीधा किसान के खाते में आया है उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को चूल्हों से राहत दिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण बेघरों को मकान मिला। ऐसी अनगिनत योजनाएं है जो आमजन के लिये जीवनदायनी बनी। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार कोलायत के विकास के पंख लगा देगी। उन्होनें कहा कि मोदी ने भारत को विश्वगुरू बनाया है। आज भारत की पहचान विकसित भारत के रूप में हुई है। इस अवसर पर लक्ष्मणराम सैन, भगवान, भानीराम, गोपाल, करणाराम, जगदीश, गोपीचंद, मांगीलाल, खतूराम, चन्द्रप्रकाश, रामस्वरूप, मोहनलाल, अरजीराम मेघवाल, भंवरलाल, जनकलाल, सुगन पुरी, नेमाराम, मांगीलाल नाई, हणुताराम, गिरीराज, ओमप्रकाश सैन, बाबूलाल, घनश्याम, श्याम सिंह हांडला, महावीर चारण, गुमान सिंह राजपुरोहित, राजाराम सींगड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Thar पोस्ट। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज बीकानेर भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर मंडल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई भाजपा लोकसभा मिडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम एम मेघवाल के पक्ष में श्री कोलायत में कल होने वाली रक्षा राजनाथ सिंह की सभा और आगामी 11 तारीख को ज्योतिबा फुले जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा पूर्व विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत ने बैठक में कहा कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल कोलायत में रहेगें हमारा संगठन, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्षद सभी कोलायत में सभा को सफल बनाने में जुटे है भाजपा का हर कार्यकर्ता जोश से लगा हुआ है मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की विशेष जिम्मेदारी है कल राजनाथ सिंह की सभा में कोलायत चलाना है और आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को भव्य रूप में मानना है इसकी तैयारी में भी आज से जुट जाए इस कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, केशवप्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश उपस्थित रहेंगे। आज की बैठक में विस्तारक महेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, कपिल शर्मा, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, विनोद करोल, कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, राजाराम सिंगड, चंद्र मोहन जोशी, उस्मान गनी, वेद व्यास, सोहन चांवरिया, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, दुष्यंत सिंह तंवर, कमल गहलोत उपस्थित रहे।