ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220202 004525 17 बीजेपी : विधानसभा का घेराव करने बीकानेर से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता * कांग्रेस तैयार करेगी हरावल दस्ते ** भाटी का आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर/ जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा रीट की परीक्षा में सुनियोजित षड्यंत्र के साथ धांधली करवाने, पेपर लीक करवाकर परीक्षा में घोटाला कर 26 लाख युवा बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एसओजी की बजाय सीबीआई से करवाए जाने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार,15 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे राजस्थान विधानसभा का घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बीकानेर से भी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भागीदारी करेंगें।सिंह ने बताया कि बीकानेर शहर से सैंकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न साधनों के माध्यम से 15 फरवरी के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए सोमवार रात्रि और मंगलवार, 15 फरवरी प्रातःकाल जयपुर के लिए रवाना होंगे।भाजपा के विधानसभा घेराव के लिए बीकानेर शहर से जिला मंत्री कौशल शर्मा को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है।

कांग्रेस तैयार करेगी हरावल दस्ते-सायंतनी राय

शहर और देहात कांग्रेस के सोशल मीडिया की कार्यशाला सम्पन

Thar पोस्ट, बीकानेर 13 फरवरी- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बीकानेर जिले में सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बूथ स्तर पर जाकर कैसे सोशल दस्ते तैयार करने है, इस बारे में बताया गया। दिल्ली से आई प्रभारी सायंतनी राय ने कहा कि आज का समय सोशल मीडिया में हर तरह से तैयार रहने का है आपको सभी विषयों की सटीक जानकारी होनी चाहिए और उससे भी अधिक आवश्यकता यह है कि आप हर एक सवाल का सटीक जवाब दे ताकि जनता को सही बात का पता चल सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने कहा कि यह समय ऐसा है जब हर हाथ मे मोबाइल है और खासतौर से युवा सोशल मीडिया के सभी रूपो का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे है अतः हम भी अपने तरकश में जवाब और सवाल से भरे तीर रखे। जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हर वार्ड और बूथ में सोशल मीडिया के दस्ते तैयार करेगी जो कि कांग्रेस पार्टी की सटीक जानकारी के साथ साथ भाजपा के भ्रामक प्रचार का भी जवाब देगी।
इस कार्यशाला में प्रदेश समन्यवयक विक्रम स्वामी, विमल भाटी, राजकुमार किराडू, साजिद सुलेमानी,प्रदेश महिला महासचिव म
उमा सुथार,देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास चित्रेश गहलोत, ललित तेजस्वी,रवि पुरोहित, पार्षद मोहम्मद असलम, विकास तंवर, नित्यानंद पारीक, श्रीकिशन तंवर, हाजी खा, जयकिशन गहलोत सीता देवी रामावत अर्चना नागल नितिन वत्सस आदि मौजूद रहे।

img 20220213 wa02925870162184776937278 बीजेपी : विधानसभा का घेराव करने बीकानेर से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता * कांग्रेस तैयार करेगी हरावल दस्ते ** भाटी का आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

आन्दोलन : महामण्डलेश्वर विशोकानंद महाराज ने समर्थन जताया

Thar पोस्ट, बीकानेर। गोचर , ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहे बेमियादी धरना के 32 वें दिन धरना स्थल पर ग्रामीण व शहरी जनता पहुंच रही है वही भाटी के समर्थन में निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द जी महाराज ने प्रवास पर होने के कारण अपना समर्थन पत्र भिजवा कर समर्थन जताया ।अखिल भारतीय राईका ( रेबारी देवासी ) महासभा राजस्थान के जिलाध्यक्ष नत्थु देवासी ने अपने समर्थकों के साथ आकर भाटी को समर्थन दिया ।इस अवसर पर अंशुमानसिंह भाटी व समाजसेवी देवकिशन चांडक ने इस पुनित कार्य में सहयोग देने वालों का आभार जताया । भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि आज भागवत कथा में कथा का पूजन जयनारायण – मूलीदेवी पंडिवाल दम्पति द्वारा किया गया ।श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन बालसंत श्री छैल बिहारी जी महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया । बालसंत ने कहा सांसारिक जीवन में जीव को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए ।

img 20220213 wa02581146763877262338550 बीजेपी : विधानसभा का घेराव करने बीकानेर से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता * कांग्रेस तैयार करेगी हरावल दस्ते ** भाटी का आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द जी महाराज ने भाटी को प्रवास पर होने के कारण समर्थन पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि संत समाज भाटी के इस आन्दोलन के साथ खड़ा हैं । जल्द ही मेरा बीकानेर आना होगा और में आपके इस पुनित कार्य में भागीदार बनुंगा आज राईका महासभा राजस्थान के जिलाध्यक्ष नत्थु देवासी के साथ सैकड़ों की तादाद में राईका समाज के लोग धरना स्थल पर आये व गोचर , ओरण चारागाह की भूमि के लिए किये जा रहे आन्दोलन में अपने समाज की भूमिका सुनिश्चित की । इस अवसर पर देवासी ने कहा कि भाटी के साथ इस मुद्दे पर राईका समाज खड़ा है सरकार को इसके स्थायी समाधान की पहल करनी चाहिए । इनके साथ मुख्य रूप से पूर्व सरपंच संसारदेसर राजु राईका , केसरदेसर से पुनम राईका , श्रवण कुम्भ बज्जू उपस्थित थे ।उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री भाटी ने एकबार फिर दोहराया कि हमारी मंशा किसी को बेघर करने की नहीं है ।


Share This News