

Tp न्यूज । आज बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनलिस्टों की घोषणा की। कटियार ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार विभिन्न चैनल्स पर भाजपा का पक्ष रखने हेतु भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनलिस्टों की घोषणा की है।।कटियार ने बताया कि रामलाल शर्मा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, अनिता भदेल, अभिषेक मटोरिया को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित गोदारा, अभिनेष महर्षि, डाॅ. ज्योति किरण शुक्ला, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, पंकज जोशी, अमित गोयल, मुकेश पारीक, अभिमन्यु सिंह राजवी, फतेह सिंह डोई, पुनीत कर्णावट, राखी राठौड़, पंकज मीणा, वासुदेव देवनानी, बी.पी. सारस्वत, निमिषा गौड़, आशीष चतुर्वेदी, अविनाश गहलोत, छगनसिंह राजपुरोहित, डाॅ. प्रियंका चौधरी व सांवलाराम देवासी को प्रदेश पैनालिस्ट मनोनीत किया है।
