Thar पोस्ट न्यूज। पिछले सप्ताह से राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके चलते आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, सीकर, उदयपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर में भीषण शीतलहर का असर रहेगा। यहां दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इसके अलावा 25 दिसंबर से  31 दिसंबर तक तेज सर्दी में नववर्ष के आयोजन होंगे। जनवरी व फरवरी में चलशीतो यानी 40 दिन तक भीषण सर्दी का असर रहेगा। हालांकि सर्दी से 15 मार्च के बाद ही निजात मिलेगी।