Thar पोस्ट न्यूज। भीषण सर्दी का सितम आखिर कब तक सताएगा ? तेज़ सर्दी का असर जीवनचर्या पर हुआ है। मौमस के सितमगर मिजाज ने लोगों को घर में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी तक तेज़ सर्दी का असर बना रहेगा। इस बीच विभाग ने अलवर, भतरपुर, धौलपुर, करौली, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर सीकर और चूरू में अति शीतलहर और अति घना कोहरा बने रहने की चेतावनी जारी की है। वतमान में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।जयपुर में दो दिनों में यहां सर्दी का असर बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे उतरकर 5.4 डिग्री तक पहुंच गया है। घने कोहरे के चलते बस, ट्रेन और हवाई जहाजों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ज्यादातर ट्रेन अपने तय समय से 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान सीकर में 3.1, अंता 4.8, गंगानगर में 5.9, चूरू में 4.6, बीकानेर में 2.4, जैसलमेर में 5.6 और पिलानी में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। विभाग की चेतावनी है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान का स्तर यही बना रहेगा।