ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250630 WA0013 रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर जिले भर में होंगे अनेक कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी का जीवन सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील सोच के प्रतीक रहे हैं। उन्हीं के विचारों से प्रेरित उनके समर्थकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रतिवर्ष की भांति जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों, विभिन्न ब्लॉकों ,मण्डलों और गांवों में पेड़-पौधे लगाकर उनका जन्मदिन मनाएँगे। साथ ही काफी समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए धार्मिक अनुष्ठानों, गौ शालाओं में गायों को हरे चारे व गुड़ खिलाने इत्यादि कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।


जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए मंगलवार को रानीबाजार स्थित कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे से सुन्दरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।


Share This News