Thar पोस्ट, न्यूज। सोने की कीमतों में तेज़ी के कारण अब महिलाओं के लिए सोने के आभूषण पहिनना किसी खतरे से कम नही है। बीकानेर शहर में चेन स्नेचिंग की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की बाइक पर सवार नकाबपोश दिनदहाड़े गले से चेन पुलिंग कर रफू चक्कर हो गए। पुलिस के अनुसार पवनपुरी क्षेत्र निवासी उज्जवल गौड की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार सुबह वह पैदल जा रही थी।
इस दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसके गले से चेन तोड़ ली और उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक उसने शोर मचाया दोनों बदमाश देखते ही देखते आंखो से ओझल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।