ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230227 WA0095 राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला, शहरी क्षेत्र में होने वाली रम्मतों की दी जानकारी Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने सोमवार को मुलाकात की।कला एवं संस्कृति मंत्री ने राज्यपाल श्री मिश्र को होलाष्टक के दौरान बीकानेर शहरी क्षेत्र में होने रम्मतों, डोलची मार खेल और फागणिया फुटबॉल आदि बारे में बताया।उन्होंने बिस्सों के चौक की नौटंकी शहजादी, आचार्य चौक की वीर रस प्रधान अमर सिंह राठौड़, मोहता चौक की हेड़ाऊ मेहरी एवं बारहगुवाड़ की फक्कड़ दाता रम्मत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीकानेर की लोक नाट्य परंपरा के बारे में बताया और रम्मत एवं ख्याल के बोल सुनाए। कला एवं संस्कृति मंत्री ने बीकानेर की हर्ष-व्यास जाति के पारंपरिक डोलची मार खेल, खानपान, परंपराओं एवं रीति-रिवाज से अवगत करवाया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और कहा कि परंपराओं की जीवंत बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए युवा पीढ़ी आगे आएं।इस अवसर पर लोक कलाकार कृष्ण कुमार बिस्सा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, गोपाल बिस्सा, गिरधर व्यास, भैरूरतन पुरोहित एवं आशीष कल्ला मौजूद रहे।


Share This News