ताजा खबरे
होली के माहौल में छूटे पटाखे, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीताबीकानेरी होली: फ़ागणिया फुटबॉल में खूब जमा रंगविधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया पोस्टर का विमोचनजिला कलेक्टर श्रीमती वृष्णि ने चंग पर लगाई थाप, पुष्पों की होली खेल दी बधाईरेलवे श्रमिकों के हितों को लेकर संकल्पबद्ध है केंद्र सरकार: श्री मेघवालउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्तीखास खबर : एक नज़र, हेडलाइंस न्यूजहोली पर हल्की गर्मी का रहेगा असर, सर्दी का सीजन अंतिम चरण मेंबीकानेर : हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाशजिला कलेक्टर ने मिशन सरहद संवाद के तहत गज्जेवाला में ग्रामीणों से किया संवाद **डूंगर कॉलेज में कार्यक्रम* अपनाघर आश्रम में पुष्प होली
IMG 20250309 172231 जिला कलेक्टर श्रीमती वृष्णि ने चंग पर लगाई थाप, पुष्पों की होली खेल दी बधाई Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में चंग पर धमाल, फूलों की होली, मोर चंग आदि की प्रस्तुतियां दी गई। बसन्त ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर आमजन का मन मोहा। योगेश व्यास के नेतृत्व में लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।

जिला कलेक्टर ने भी होली धमाल का लुत्फ उठाया। चंग पर थाप लगाई और पुष्पों की होली खेलकर कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच ऐसे पल निकलना आवश्यक है। इस दौरान महिला कार्मिकों ने भी लोक गीतों पर नृत्य किया। राजस्व परिवार के सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान भी इस दौरान किया गया।

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। संरक्षक मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। लीलाधर बोहरा ने कहा कि बीकानेर के लोक कलाकारों ने शहर को विशेष पहचान दिलाई है। शिव कुमार व्यास ने बीकानेर की रम्मत परम्परा के बारे में बताया। मनोज व्यास ने कहा कि देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बीकानेर की होली देखने आते हैं। महावीर स्वामी ने आगंतुकों का आभार जताया। मनीष जोशी और शिव कुमार पुरोहित की अगुवाई में कार्मिकों ने लोक नृत्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन पी. कुमार और जगदीश किराडू ने किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, एडीएम सिटी रमेश देव, राजस्व अपील अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुमन शर्मा, शारदा चौधरी, सबीना बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Share This News