
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अफीम के साथ रील बनाकर नशे का प्रचार करने के आरोप में मशहूर हुई मोनिका राजपुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अगले दिन जमानत मिलने के बाद से ही वो गायब थी और उसके घर वालो में थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी और कहा कि उसकी जान को खतरा है। बीकानेर पुलिस ने उसको ढूंढ निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी गौतम जल्दी ही प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगी कि वह कहा मिली, क्यो गायब हुई।