ताजा खबरे
देर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थित
IMG 20210317 WA0169 रसद विभाग की कार्रवाई : डीज़ल पंप सीज़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही

TP न्यूज़, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित बायो डीजल पम्प को सीज किया है।जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बायो डीजल पम्प के संचालन की सूचना को गम्भीरता से लिया गया और औचक कार्यवाही करते हुए सेरूणा से 3 किलोमीटर आगे स्थित मरुधरा फिलिंग स्टेशन को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पम्प बिना एनओसी और अनुमति के संचालित होना पाया गया। इस कारण इसे सीज करते हुए यथास्थिति रखने के लिए पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसिंग यूनिट के लॉक होने के कारण बुधवार को सैंपल की कार्यवाही नही की जा सकी। इस कारण पम्प संचालक को तलब किया गया है। पंप संचालक के उपस्थित होने पर सैंपल लेकर लैबोरेट्री में जांच के लिए भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यवाही करने वाली टीम में प्रवर्तन अधिकारी इंद्रपाल मीना तथा प्रवर्तन निरीक्षक सुनील धायल शामिल रहे।


Share This News