Thar पोस्ट, न्यूज। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष मणीशंकर छंगाणी एवं सचिव निधिशंकर मोदी ने बताया की रोटरी प्रांत 3053 के प्रान्तीय सम्मेलन दिशा एवं गत सत्र के आभार कार्यक्रम का आग़ाज़ रोटरी भवन, शार्दूल गंज में किया गया।कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र जोशी एवं सह संयोजक विनय बिस्सा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी प्रांत 3053 के प्रांतपाल राजेश चुरा रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर नगर निगम की मेयर श्रीमती सुशीला कँवर राजपुरोहित रही।प्रांत 3053 के डी.आर.आर दीपेन्द्र जाड़ोन ने बताया की कार्यक्रम में बीकानेर के साथ साथ जोधपुर, अजमेर, ग्वालियर, गुना, मोरेना, अलवर एवं अन्य स्थानो के रोट्रेक्ट साथी अपनी भागीदारी निभाने बीकानेर पहुँचे हैं।बीकानेर के साफ़ा किंग पवन व्यास एवं देवेंद्र सिंह ने बताया की दो दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन में युवा साथियों हेतु अनेक कार्यशालाओं का आयोजन रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा द्वारा किया जा रहा हैं , जिस से उनकी पर्सनैलिटी एवं व्यतित्व को निखारा जाए।
क्लब सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित सभी रोटरी और रोट्रेक्ट साथियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भाटी डेसर्ट कैम्प पर किया गया जिसमें बॉलीवुड के गायक सर्वर खान और सरताज खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विनय हर्ष ने किया।
Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के जन्मदिन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एक कदम ओर बढाते हुए अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गोरी एवं नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा के नेतृत्व में वृद्धजन भ्रमण पथ पर सघन सफाई अभियान चलाया । अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गोरी ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ ने अपना नागरिक कर्तव्य निभाते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत चालाया गया स्वच्छता अभियान अन्यों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगा । साफ सफाई से भ्रमण पथ पर भ्रमण करने वाले नागरिकों को शुद्ध हवा मिलने के साथ पर्यायवरण की भी शुद्धि होगी । आयुक्त बिरदा ने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं को समय समय पर सफाई अभियान चलाने चाहिए ताकि बीकानेर को क्लीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सके इस हेतु नगर निगम द्वारा भी ट्रेक्टर तथा सफाईकर्मियों की व्यवस्था की गई है । सफाई अभियान में योग चौकी के विनोद जोशी एवं एल एन ए इंफ्रास्ट्रक्चर के शैलेंद्र यादव एवं उनकी टीम ने बड़ा योगदान दिया । इस अवसर पर नरेश मित्तल, पवन पचीसिया, शुभम लड्ढा, रोहित पित्ती, चरणदास सागर, राजेंद्र राठौड़, सुबोध सोबत, अपूर्व कंवर,मन्जू जोशी, गणेश गहलोत एवं बरिष्ठ नागरिकजन उपस्थित हुए ।
