ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20201229 WA0101 जरूरतमंदों को कंबल वितरण : गौ रक्षकों को सम्मानित किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज हिंदू एकता एवं गौ रक्षा समर्पण दिवस पर वाल्मीकि समाज के लोगों को गौ रक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के गौ रक्षकों को सम्मानित किया गया। तथा गौ रक्षा के लिए हिन्दू एकता के साथ आगे आने की बात प्रदेश महासचिव विजय कोचर द्वारा की गई। विजय कोचर ने भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना संपूर्ण जीवन हिंदू धर्म के लिए समर्पण करने की बात कही।केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण पारीक की अध्यक्षता में बाल्मिकी बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हिंदू एकता एवं गौ रक्षा समर्पण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश पदाधिकारी मुकेश जोशी ने बताया कि आज ही के दिन इतिहास बताता है कि हजारों हिंदू मंदिर औरंगजेब द्वारा तोड़े गए, लेकिन आज हम बहुत गर्व के साथ कह सकते हैं कि हिंदुत्व शंखनाद ओर एकता से ही आज हिंदुस्तान में पुनः राम मंदिर का राम जन्म स्थल पर निर्माण हो रहा है. ओर आज हम सब इस इतिहास रचने वालों में से है ओर इसके साक्षी है।पार्षद सुधा अचार्य , मालचंद जोशी ने मोहल्ले में नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात कही प्रदेश कार्यालय मंत्री आनंद गौड़,लूनकरनसर ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को केसरिया हिन्दू वाहिनी में जुड़ने हेतु आह्वान किया तथा हर हिन्दू धर्म के युवा को देश सेवा के लिए एक होने की बात पुरजोर तरीके से कही क्युकी भारत का भविष्य भी आगे युवा शक्ति के साथ पर निर्भर करता है इस अवसर पर किशोर बांठिया श्यामसुंदर भोजक तथा बाल्मीकि समाज के प्रमुख लोगों द्वारा भी भी हिंदू एकता और गौ रक्षा पर अपने विचार रखें.

इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के युवा और केसरिया हिंदू वाहिनी के नवनियुक्त पदाधिकारी राजेश पंडित सहित पांच सेवाभावी व्यक्ति जिनमें श्री पांची लाल तेजी हुकम चंद गारू किशनलाल बारासा और मनोहर लाल पंडित सहित अन्य बाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान भी किया गया.रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 100 महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया गया था जिसका प्रदेश महासचिव विजय कोचर के साथ केसरिया हिन्दू वाहिनी के सभी पदाधिकारियों के हाथों द्वारा बस्ती के लोगों को हर घर में एक कंबल प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेश पंडित द्वारा किया गया इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के सैकड़ों स्त्री-पुरुष और युवाओ ने गौ रक्षा का संकल्प लिया. जय श्री राम और बाबा साहब अमर रहे के नारे भी लगाए गए।


Share This News